झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी का एक मज़बूत जनाधार रहा है- चिराग पासवान

रांची, 29 सितम्बर - झारखंड विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "हमारी राज्य इकाई इस विषय पर चर्चा कर रही है। हम तमाम तरीके के विकल्प लेकर आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। जहां एक तरफ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की सोच है तो वहीं अकेले चुनाव लड़ने पर भी पार्टी विचार कर रही है। झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी का एक मज़बूत जनाधार रहा है, मेरा जब जन्म हुआ था तब बिहार-झारखंड एक ही राज्य थे तो यह मेरी जन्मभूमि भी और मेरे पिता की कर्मभूमि भी रही है। पार्टी यहां चुनाव लड़ेगी, यह फैसला किया गया है। अब गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे या अकेले इस पर चर्चा जारी है और बताया जाएगा।