कांग्रेस अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए सैनिकों के बलिदान का अपमान करती है - पुष्कर सिंह धामी

सोहना (हरियाणा), 29 सितंबर- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए हमारे सैनिकों के बलिदान का अपमान करती है। कांग्रेस जहां भी सत्ता में आती है तुष्टीकरण की राजनीति करती है। आज कर्नाटक में हिंदुओं को त्योहार मनाने की इजाजत नहीं है। गणेश विसर्जन पर पथराव हो रहा था।