यमुना एक्सप्रेसवे पर लगेगी वाहनों की स्पीड पर  ब्रेक


नई दिल्ली, 30 नवंबर - यमुना एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों की स्पीड पर 15 दिसंबर से ब्रेक लग सकता है। गति सीमा निर्धारित करने की तैयारी कर ली गई है। बस घोषणा करने का इंतजार है, माना जा रहा है कि संशोधित गति सीमा 15 दिसंबर से लागू कर दी जाएगी। कोहरे और ठंड के कारण विजिबिलिटी कम होने के चलते वाहनों की रफ्तार घटेगी। इस निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वालों का खुद ब खुद ऑटोमीटिक सिस्टम से चालान हो जाएगा। यमुना अथॉरिटी इसे लागू कराने के लिए लेटर तैयार कर रहा है। सर्दियों में हर साल ही कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगाया जाता है। क्योंकि कोहरे के बीच ज्यादा स्पीड में वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। ठंड के कारण सड़कों पर फिसलन भी रहती हैं, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर गति सीमा कम करने की घोषणा हर साल की जाती है।

#यमुना एक्सप्रेसवे