12 मार्च को हरियाणा में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार - CM नायब सिंह सैनी

पानीपत, 25 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पानीपत में एकतरफा माहौल है। हमारी पूरी टीम हरियाणा प्रदेश की हर नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम में जा रही है। ट्रिपल इंजन की सरकार 12 मार्च को हरियाणा में बनेगी। हमारी सरकार 3 गुना गति से काम करेगी। यह मोदी की गारंटी है।

#12 मार्च को हरियाणा में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार - CM नायब सिंह सैनी