निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी किया अपना घोषणा पत्र

यमुनानगर, 25 फरवरी (कुलदीप सैनी)- निकाय चुनाव को लेकर आज यमुनानगर में भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए शहर के विकास कार्यों की झड़ी लगा दी हालांकि इस मौके पर यमुनानगर से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने साफ कहा कि यमुनानगर में निरंन्तर विकास कार्य होते रहे हैं, लेकिन अब उससे भी ज्यादा कार्य निगम के अंदर होने वाले हैं विकास कार्य का बखान करते हुए बीजेपी ने अपनी प्रचंड जीत की भी घोषणा कर दी और कहा की रिजल्ट आने के बाद तमाम विकास कार्य करने शुरू कर दिए जाएंगे। 

#निकाय चुनाव
# भाजपा
# घोषणा पत्र