पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत को नौकरी से किया बर्खास्त 

चंडीगढ़, 26 फरवरी- पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया है। पंजाब सरकार ने नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। 10,365 कनाल 19 मरला शामलात भूमि का अवैध हस्तांतरण करने का दोषी ठहराया गया है। जांच अधिकारी (सेवानिवृत्त न्यायाधीश बी.आर. बांसल) ने सभी आरोपों की पुष्टि की। सुप्रीम कोर्ट और सरकार के आदेशों की अनदेखी कर निजी व्यक्तियों को लाभ पहुंचाया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व अनुराग वर्मा ने 24 फरवरी 2025 को बर्खास्तगी आदेश जारी किया।

#पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत को नौकरी से किया बर्खास्त