कैबिनेट की बैठक समाप्त, लिए गए कई अहम फैसले
चंडीगढ़, 27 फरवरी- पंजाब कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रेशन नियमों में बदलाव किया गया है। अब मृत्यु प्रमाण पत्र पर मृत्यु का कारण लिखना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डीसी को किसी भी तरह के रिकार्ड में संशोधन करने का अधिकार दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा में भी बदलाव किया गया है।
#कैबिनेट बैठक