भाजपा द्वारा चुनाव में किए गए हर वायदे को पूरा किया जाएगा : मुख्यमंत्री नायब सैनी 

गुहला चीका, 27 फरवरी (ओपी सैनी) - प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सीवन में पहुंच कर नगरपालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शैली मुंजाल के पक्ष में मतदान की अपील की।  सीवन में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो भी वायदे किए हैं उन्हें पूरा किया है। यह भाजपा की गारंटी हैै जो भी वायदे चुनाव में किए गए थे उन्हें पूरा किया जाएगा। महिलाओं को 2100 रुपये देने का जो वायदा भाजपा ने किया था उसे बजट में पूरा किया जाएगा। मेरी सरकार का पहला बजट 7 मार्च को आरंभ होगा। बजट के बाद प्रावधान करके हरियाणा की महिलाओं के लिए यह योजना लागू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बेरोजगारों को नौकरी देने का कार्य किया है। बिना पर्ची बिना खर्ची प्रदेश में 25 हजार नौकरियां केवल भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही दी गई है। सरकार ने बिचौलियों को खत्म करने का काम किया है। सरकार लोक हित के काम कर रही है। पट्टेदारों को मालिकाना हक देने, पंचायती भूमि पर मकान का मालिकाना हक देने काम भाजपा सरकार ने ही किया है। किसानों के हितों के लिए सरकार ने 24 फसलों को एम.एस.पी. पर खरीदा है। शहरी आवास योजना के तहत 30 गज का प्लाट और ग्रामीण आवास योजना के तहत 100 गज का प्लाट दिये जाएंगे। भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए सरकार कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। आपके आशीर्वाद से प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। भाजपा प्रत्याशी को जितवाने का काम आप करें ,सरकार तीन गुना स्पीड से काम करेगी। रैली को सांसद नवीन जिन्दल आदि ने भी संबोधित किया।

#भाजपा द्वारा चुनाव में किए गए हर वायदे को पूरा किया जाएगा : मुख्यमंत्री नायब सैनी