हरियाणा: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जुलाना पहुंचीं
जुलाना (हरियाणा), 19 जुलाई - दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जुलाना पहुंचीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "हरियाणा मेरी जन्मभूमि है, दिल्ली मेरी कर्मभूमि है। आज का दिन मेरे लिए बहुत खास था तो मुझे लगा कि मुझे यहां आकर अपनी मातृभूमि को नमन करना चाहिए। पूरे परिवार ने मुझे इतना स्नेह दिया है और आज यहां इतनी सारी योजनाओं का उद्घाटन है। मेरे गांव में सौगातों की बाढ़ आ गई है। इतनी सारी योजनाएं देकर मैं हरियाणा सरकार का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं। मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करती हूं, जो लगातार हरियाणा में इतना सुंदर काम कर रहे हैं और उन्होंने हमारे गांव के लिए जो किया है वो अपने आप में अभूतपूर्व है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली की राजनीति में परिवर्तन का काम किया है। आज रेखा जी का जन्मदिन भी है। आज वो मेरे परिवार में आई हैं और मैं उनका हृदय से स्वागत करता हूं, धन्यवाद करता हूं और रेखा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उनके नेतृत्व में दिल्ली विकास के नए आयाम छूएगी। हमारे लोगों की परंपरा है। जब बेटी घर आती है तो परिवार वाले बेटी का सम्मान करते हैं। आज रेखा जी घर आई हैं। ये मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। जिसने दिल्ली में हरियाणा का नाम ऊंचा किया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। वे दिल्ली को बदलने का काम करेंगी।