विधायक अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा, पोस्ट के ज़रिए दी जानकारी
चंडीगढ़, 19 जुलाई - आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए इसकी जानकारी दी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से स्पीकर को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएँ पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।"
2020 में हुई थी पार्टी में शामिल
अनमोल गगन मान पंजाब सरकार में पर्यटन मंत्री रह चुकी हैं। अनमोल गगन मान का पंजाबी गायिका से मंत्री तक का सफर काफी दिलचस्प है। उन्होंने साल 2020 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के प्रत्यशी रणजीत सिंह गिल को करीब 37718 मतों से हराया था। 2022 विधानसभा चुनाव में जीतने वालीं वह सबसे युवा नेताओं में से एक हैं। अनमोल गगन मान ने पार्टी का कैंपेन गीत भी तैयार किया था।