झारखंड: फैक्ट्री में विस्फोट, 4 लोगों के मारे जाने की आशंका
रांची, 19 जुलाई- आज सुबह एक फैक्ट्री में भीषण विस्फोट की खबर सामने आई है। इस विस्फोट में चार से ज़्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। घटना की सूचना मिलने के बाद फैक्ट्री के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन फैक्ट्री का गेट नहीं खोला गया।
झारखंड के हज़ारीबाग में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक लोहे की फैक्ट्री में भट्टी फटने से चार से ज़्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है।
घटना के बाद फैक्ट्री के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे में कई मज़दूर घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना हज़ारीबाग के बरही इलाके की है। घटना की सूचना मिलने के बाद फैक्ट्री के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन फैक्ट्री का गेट नहीं खोला गया।