न्यायमूर्ति विभु बाखरू ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ 

बेंगलुरु, 19 जुलाई - न्यायमूर्ति विभु बाखरू ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और अन्य भी उपस्थित थे।

#न्यायमूर्ति विभु बाखरू ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ