बुजुर्ग मैराथन धावक फौजा सिंह का कल होगा अंतिम संस्कार 

जालंधर, 19 जुलाई- दुनिया के सबसे बुजुर्ग मैराथन धावक 114 वर्षीय फौजा सिंह सोमवार, 14 जुलाई को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए और उन्हें घायल अवस्था में जालंधर के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिस कार से फौजा सिंह की टक्कर हुई थी, उसे पुलिस ने कई घंटों बाद बरामद कर लिया और कार चालक, एनआरआई आरोपी अमृतपाल सिंह ढिल्लों को पुलिस ने 30 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया और मामला सुलझा लिया, लेकिन मैराथन धावक फौजा सिंह के परिजनों के विदेश में होने के कारण उनके अंतिम संस्कार में देरी हुई और फौजा सिंह का अंतिम संस्कार कल, रविवार दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

फौजा सिंह के छोटे बेटे हरविंदर सिंह ने यह जानकारी दी और अंतिम संस्कार में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शामिल होने की बात कही। पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया भी शोक संवेदना व्यक्त करने फौजा सिंह के घर पहुंचे और परिजनों से मिले।

#बुजुर्ग मैराथन धावक फौजा सिंह का कल होगा अंतिम संस्कार