मुर्गा किस देश का राष्ट्रीय पक्षी है ?

‘दीदी, हर देश का कोई न कोई राष्ट्रीय पक्षी होता है...।’
‘हां, जो उस देश के लिए विशिष्ट हो उसे ही राष्ट्रीय पक्षी घोषित कर दिया जाता है या मान लिया जाता है।’
‘जैसे मोर का हमारे देश में पौराणिक महत्व है और वह ही हमारा राष्ट्रीय पक्षी भी है।’
‘सही कहा तुमने।’
‘इसी सिलसिले में मैं सोच रहा था कि क्या मुर्गा भी किसी देश का राष्ट्रीय पक्षी होगा?’
‘होगा नहीं, बल्कि है।’
‘किस देश का?’
‘हमारे पड़ोसी देश श्रीलंका का राष्ट्रीय पक्षी मुर्गा है।’
‘किसी खास कारण से?’
‘जंगल फाउल यानी जंगली मुर्गा श्रीलंका का राष्ट्रीय पक्षी है, जोकि मुर्गे की एक प्रजाति है और पहले इसे सीलोन जंगल फाउल कहा जाता था।’
‘चूंकि श्रीलंका का नाम सीलोन था।’
‘हां। यह एक सर्वाहारी पक्षी है और इसका संबंध बनियन वंश से है। यह दुर्लभ प्रजाति है और केवल श्रीलंका के जंगलों में ही पाए जाते हैं।’
‘इस दुर्लभ मुर्गे की लम्बाई कितनी होगी?’
‘जंगल फाउल तकरीबन 35 सेंटीमीटर लम्बा होता है और इसका वज़न लगभग 510 से 645 ग्राम होता है।’
‘श्रीलंका के अलावा भी कोई अन्य देश है, जिसका राष्ट्रीय पक्षी मुर्गा हो?’
‘है न और तुम्हें उसका नाम सुनकर आश्चर्य होगा।’
‘कौन सा देश है?’
‘फ्रांस।’
‘फ्रांस में मुर्गे की कौन सी प्रजाति राष्ट्रीय पक्षी है?’
‘गैलिक रूस्टर। यह भी एक किस्म का जंगली मुर्गा ही है।’
-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर 

#मुर्गा किस देश का राष्ट्रीय पक्षी है ?