इंडोनेशिया में 280 यात्रियों से भरे जहाज में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए समुद्र में कूदे लोग
नई दिल्ली, 20 जुलाई - इंडोनेशिया में एक जहाज में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद जहाज पर अफरा-तफरी मच गई थी और लोग बचाने के लिए समुद्र में कूद गए। घटना उत्तरी सुलावेसी के तालिस द्वीप के पास केएम बार्सिलोना वीए की बताई जा रही है। ताया जा रहा है कि जहाज में 280 से अधिक लोग सवार थे। भीषण आग लगने की वजह यात्री घबराए दिखाई दिए। जहाज पर बच्चे भी सवार थे। कुछ को आग से बचने के लिए समुद्र में छलांग लगाते देखा जा सकता है। घटना के बाद समुद्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर लोगों को समुद्र से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है।
#इंडोनेशिया
# जहाज
# समुद्र