सबरीमाला स्वर्ण परत मामले में केरल उच्च न्यायालय ने दिए न्यायिक जांच के आदेश


कोच्चि, 03 अक्टूबर  सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर में पवित्र कलाकृतियों पर स्वर्ण परत चढ़ाने से जुड़ा विवाद गहरा हो गया है। केरल उच्च न्यायालय ने त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड (टीडीबी) के अंतर्गत कथित विसंगतियों एवं गायब कीमती वस्तुओं के लिए न्यायिक जांच का आदेश दिया है।  
मंदिर के द्वारपालक (संरक्षक देवता) की मूर्तियों और उनके आसनों की पुनर्स्थापना परियोजना 2019 में शुरू हुयी और अब यह एक बड़े घोटाले में तब्दील हो गयी है जिससे भक्तों के चढ़ावे के प्रबंधन में जवाबदेही एवं पारदर्शिता को लेकर ङ्क्षचतायें बढ़ गयी हैं।
आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, 42.8 किलोग्राम वजन की सोने से मढ़ी तांबे की प्लेटें चेन्नई स्थित फर्म स्मार्ट क्रिएशंस को नवीनीकरण के लिए दी गई थीं। हालांकि जब ये कलाकृतियां वापस आयी तो उनका वजन 38.258 किलोग्राम निकला जिसमें चार किलोग्राम से •ा्यादा की कमी थी।

#सबरीमाला स्वर्ण परत