बिहार में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में जीती है- जयराम ठाकुर
शिमला (हिमाचल प्रदेश), 13 नवंबर - हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लोगों के विश्वास पर एक मुहर है। बिहार में बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। इतने प्रचंड बहुमत से हम लोग खुश हैं। भाजपा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में जीती है। यह महागठबंधन को बहुत बड़ा झटका है। अब राहुल गांधी के नेतृत्व पर गंभीर प्रश्न चिंह खड़ा हो गया है।
#बिहार
# भाजपा
# जयराम ठाकुर

