PM मोदी ने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का किया अभिवादन 

नई दिल्ली, 14 नवंबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिवादन किया।

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा, "यह जनादेश, यह नतीजे दिखाते हैं कि यह सुनामी है। इस सुनामी ने स्पष्ट कर दिया है कि चाहे बिहार की जनता हो या देश की जनता, उन्होंने प्रधानमंत्री पर अपना विश्वास जताया है और विकास की राजनीति पर मुहर लगाई है। यह चुनाव स्पष्ट रूप से विकास बनाम जंगलराज के बीच था। लोगों ने विकास पर मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक सक्रिय सरकार है। डबल इंजन सरकार को स्पष्ट जनादेश देकर बिहार की जनता ये सुनामी लाई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास, बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है... हम NDA के लोग जनता जनार्दन के सेवक हैं..."

बिहार के चुनाव में जब मैं जंगलराज की बात करता था, कट्टा सरकार की बात करता था तो RJD के लोग विरोध नहीं करते थे लेकिन कांग्रेस को बहुत चुभता था लेकिन आज मैं फिर कहता हूं कि 'अब वापस नहीं आएगी कट्टा सरकार'। बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड मतदान के लिए आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, मैंने बिहार के लोगों से NDA को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना। बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश NDA को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से NDA के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पहले बिहार में कोई ऐसा चुनाव नहीं रहता था जहां पुनर्मतदान न हो, जैसे 2005 से पहले सैकड़ों जगहों पर पुनर्मतदान हुआ था, 1995 में 1500 से ज़्यादा मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ था, लेकिन जैसे-जैसे जंगलराज खत्म हुआ, स्थिति सुधरने लगी और इस बार चुनाव के दोनों चरणों में कहीं भी पुनर्मतदान की ज़रूरत नहीं पड़ी। इस बार मतदान शांतिपूर्ण रहा। बिहार वो धरती है जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया है...बिहार ने एक बार फिर दिखा दिया है कि झूठ हारता है, जनविश्वास जीतता है। बिहार ने बता दिया है कि जनता ज़मानत पर चल रहे लोगों का साथ नहीं देगी।

 

 

 

#PM मोदी