हर राज्य विकसित होगा तो भारत विकसित होगा, यह प्रधानमंत्री का संकल्प है- सीएम नायब सैनी
पंचकूला, 7 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 11वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव पर कहा, "इस महोत्सव का पंचकूला में दूसरी बार आयोजन हो रहा है...बच्चों को यह एक ऐसा मंच मिला है जिससे उनकी वेल्यू बढ़ रही है, इससे कई प्रकार की जानकारी मिलती है...यहां बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा...प्रधानमंत्री मोदी का जो आत्मनिर्भर भारत का संकल्प है, उसमें यह एक महत्वपूर्ण कदम है...इसमें कई प्रकार के सत्र होंगे और अलग-अलग सत्रों में बच्चों को अलग-अलग जानकारियां मिलेंगी। वैज्ञानिक और बच्चे आपस में संवाद भी करेंगे...यह विकसित भारत बनाने में मील का पत्थर साबित होगा...जब हर राज्य विकसित होगा तो भारत विकसित होगा, यह प्रधानमंत्री का संकल्प है।

