पंचकूला के मोरनी मिला क्रैश हुआ ड्रोन
पंचकूला, 12 मार्च - पंचकूला के मोरनी इलाके के सुखा बास बलदवाला इलाके में एक ड्रोन क्रैश हुआ मिला है। यह कहां से आया, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
सरपंच ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना के कारणों की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि ड्रोन कहां से आया था।
#पंचकूला

