Pakistan Train Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर भीषण ध.माका, 26 की मौ.त
क्वेटा (पाकिस्तान), 24 मई - क्वेटा रेलवे ट्रैक पर एक धमाका हुआ, जिसमें 50 से ज़्यादा लोग घायल हो गए और कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान के क्वेटा में चमन फाटक के पास एक दर्दनाक और भीषण आतंकी हमला हुआ, जिसमें जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया। यह हमला क्वेटा कैंट से सैन्य कर्मियों को ले जा रही ट्रेन के गुजरने के दौरान किया गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रिपोर्टों के अनुसार, इस विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वहीं, इंजन समेत तीन डिब्बे पटरी से उतर गए और दो डिब्बे पलट गए। विस्फोट का असर केवल ट्रेन तक ही सीमित नहीं रहा। आसपास खड़ी करीब 10 गाड़ियों को भी भारी नुकसान पहुंचा। पास की इमारतों के शीशे और खिड़कियां टूट गईं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

