फिल्लौर के नवांशहर बस स्टैंड पर खोखों में लगी भयानक आग
फिल्लौर , 27 मई फिल्लौर के नवांशहर बस स्टैंड पर खोखों में कल रात करीब 2 बजे अचानक भयानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि खोखों के साथ-साथ उनमें रखा सामान भी जलकर राख हो गया।
मौके पर मौजूद एक राहगीर ने बताया कि वह वहां से गुजर रहा था, तभी उसने देखा कि शॉर्ट सर्किट से खोखों में अचानक आग लग गई। उसने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। इसके साथ ही 112 पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए।
फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
#फिल्लौर

