जीरकपुर पुलिस ने CIA स्टाफ बनकर ज्वेलर से लूटपाट करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

 

जीरकपुर, 9 जून (अली):जीरकपुर पुलिस ने जीरकपुर-अंबाला रोड पर M.G. ज्वेलर्स की दुकान से नकली CIA स्टाफ बनकर एक ज्वेलर को किडनैप करने और 5 लाख रुपये की फिरौती लेने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कुल 5 लोग शामिल थे। आरोपियों ने CIA स्टाफ बनकर ज्वेलर को किडनैप किया और उससे 5 लाख रुपये वसूले।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, जबकि 2 अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

#जीरकपुर पुलिस