लुधियाना में ज्वैलर से 5 लाख रुपये की लूट, युवक सोने का सेट लेकर फरार

लुधियाना, 9 जून (प्रदीप भंडारी) - लुधियाना के सर्राफा बाजार में स्थित आतम ज्वेलर्स की दुकान से एक बदमाश युवक के करीब 5 लाख रुपये का सोने का सेट लेकर भागने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हंगामा मच गया, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवक ग्राहक बनकर दुकान पर आया था और काफी देर तक अलग-अलग ज्वेलरी देखता रहा। इस दौरान उसने एक महंगा सोने का सेट देखने के लिए हाथ में ले लिया और मौका मिलते ही दुकान छोड़कर भाग गया। जब दुकानदार को ठगी का एहसास हुआ तो उसने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले ली।

#Crime News