कुरुक्षेत्र की अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला में लगेगा तीन दिवसीय उत्तर भारत सर्वखाप महापंचायत एवं चिंतन शिविर
कुरुक्षेत्र :- 9 जून - कुरुक्षेत्र की अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला में होगा तीन दिवसीय उत्तर भारत सर्वखाप महापंचायत एवं चिंतन शिविर का आयोजन, देशभर से पहुंची विभिन्न खापें लेगी हिस्सा। समाज सुधार, शिक्षा, युवाओं का भविष्य, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगा मंथन।
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 12 से 14 जून तक उत्तर भारत की विभिन्न खापों और सामाजिक संगठनों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिलेगा। अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला में तीन दिवसीय उत्तर भारत सर्वखाप महापंचायत एवं चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति का दावा है कि इस मंच पर समाज सुधार, शिक्षा, युवाओं का भविष्य, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर तीन दिनों तक मंथन किया जाएगा। इस मंथन का उद्देश्य भवी युवा पीढ़ी को जागरूक कर आज के समय में समाज में फैली बुराई से बचाना है, ताकि आज के युवा जीवन में सफल होकर कामयाबी हासिल कर सके।

