सियाटल में डा. बरजिन्दर सिंह हमदर्द की नई एलबम ‘कुसुंभड़ा’ रिलीज़

सियाटल (अमरीका), 1 जनवरी : यहां एक प्रभावशाली समारोह में डा. बरजिन्दर सिंह हमदर्द की सुरीली व सोज भरी आवाज़ में उनकी नई व 9वीं संगीतक एलबम ‘कुसुंभड़ा’ सियाटल (अमरीका) की गणमान्य शख्सियतों द्वारा रिलीज की गई। यह समारोह पंजाबी सभ्याचारक मंच सियाटल द्वारा यहां पंजाबियों के घनी आबादी वाले क्षेत्र कैंट में जोत स्वीटस एंड रैस्टोरैंट में करवाया गया। सबसे पहले मंच संचालक एच.एस. प्रीत ने डा. बरजिन्दर सिंह हमदर्द के संगीतक सफर बारे उनकी पहले की आठ एलबमों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी व डा. बरजिन्दर सिंह हमदर्द के पत्रकारिता से संगीतक सफर बारे जानकारी साझा की। इसके बाद एलबम ‘कुसुंभड़ा’ के गीत श्रोताओं को सुनाए गए। इसके बाद समारोह की मुख्य रस्म एलबम ‘कुसुंभड़ा’ की रिलीज़ गुरुद्वारा सच्चा मार्ग के मुख्य सेवादार हरशिंद्र सिंह संधू, प्रसिद्ध अकाऊंटैंट महिन्द्र सिंह सोहल, तारा सिंह तंबड़, हरदीप सिंह गिल, प्रसिद्ध ट्रांसपोर्टर मनमोहन सिंह धालीवाल, प्रसिद्ध उद्योगपति बलवीर सिंह उसमानपुर, पंजाबी सभ्याचारक मंच के प्रधान जोगा सिंह, पंजाबी लिखारी सभा की प्रधान मनजीत कौर गिल, हरनेक सिंह पाबला, प्रसिद्ध लेखक हरदियाल सिंह चीमा, डा. जे.बी. सिंह, मेजर सिंह धामी, अवतार सिंह आदमपुरी, मनमोहन सिंह सोढी, सकत्तर सिंह संधू, केवल सिंह सिद्ध , प्रमोटर जसवीर सिंह सहोता सहित सियालट के चर्चित गायक अवतार बिल्ला द्वारा संयुक्त तौर पर की गई। उपरांत मंच पर विभिन्न वक्ताओं ने डा. बरजिन्दर सिंह के इस संगीतक प्रयास की प्रशंसा की व कहा कि डा. हमदर्द द्वारा इतने व्यस्तम समय में से वक्त निकाल कर 9 संगीत एलबमें पंजाबी संगीत की झोली में डालना उनका संगीत प्रति लगाव को दर्शाता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने डा. बरजिन्दर सिंह हमदर्द का इस बात धन्यवाद किया कि अमरीका में उनकी एलबम को जारी करने का मान सियाटल निवासियों को मिला है। वक्ताओं ने इस प्रयास के लिए पंजाबी सभ्याचारक मंच की भी भरपूर प्रशंसा की।