पुणे जातीय हिंसा के विरोध में आज नहीं चलेंगी स्कूल बसें 

पुणे, 03 जनवरी - भीमा-कोरेगांव लड़ाई की सालगिरह पर भड़की चिंगारी पूरे महाराष्ट्र में फैल रही है। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जिसके बाद पूरे राज्य में धीरे-धीरे हिंसा पुणे के बाद मुंबई तक फैली। राज्य सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। हिंसा के कारण बुधवार को भी राज्य के दैनिक जीवन पर असर दिख सकता है। आज कई गुटों ने महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है। इनके अलावा महाराष्ट्र बंद के कारण स्कूल बसों की सर्विस बंद रहेगी। मुंबई में करीब 40,000 स्कूल बस बंद रहेंगी, स्कूलों ने अभिभावकों से अपने वाहन से ही बच्चों को स्कूल छोड़ने को कहा है। वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में हिंसक झड़पों में भगवा झंडा लिए लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।