मुंबई प्रदर्शन: 30 अधिक पुलिसकर्मी घायल, 300 लोग हिरासत में 

मुंबई, 4 जनवरी - कई दलित जत्थेबंदियों द्वारा किये गए विरोध प्रदर्शन में बीते दिन 30 से अधिक पुलिस कर्मियों को चोटें लगीं हैं। यह चोटें पत्थरबाजी के दौरान लगीं। महाराष्ट्र पुलिस ने इस संबंध में 16 मामले दर्ज किये हैं और 300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुणे में एक जनवरी को दलित जत्थेबंदियों द्वारा भीमा-कोरेगांव युद्ध की 200वीं वर्षगांठ  मनाई जा रही थी और इस दौरान हुई हिंसा के कारण बीते दिन महाराष्ट्र में बंद का न्यौता दिया गया था।