अगवा लड़की का शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका 

बुलंदशहर, 5 जनवरी - उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक 12वीं कक्षा में पढ़ती लड़की को अगवा कर लिया गया और अब उसका शव बरामद हुआ है। मृतक लड़की के माता-पिता ने उसके साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई है। पुलिस द्वारा पांच व्यक्तियों को काबू किया गया है।