मुंबई में शिवसेना नेता अशोक सावंत की हत्या

मुंबई,08 जनवरी - बीती रात मुंबई के कांदीवली में शिवसेना नेता की हत्या से सनसनी मच गई है। पूर्व कॉर्पोरेटर अशोक सांवत पर धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।