बाघा पुराणा नगर कौंसिल के प्रधान और उप प्रधान का चयन   

बाघा पुराणा, 8 जनवरी - (बलराज सिंगला) - स्थानीय नगर कौंसिल के प्रधान और उप प्रधान का चयन कौंसिल के सदस्यों द्वारा सरबसंमती से किया गया। इस मौके पर विधायक दर्शन सिंह बराड़ भी मौजूद थे। नगर कौंसिल की प्रधान श्रीमती अनु मित्तल और उप प्रधान जगसीर चंद गर्ग को बनाया गया है।