भ्रष्टाचार के आरोपों में पूर्व कुलपति डा. रजनीश अरोड़ा गिरफ्तार 

जालंधर, 8 जनवरी - (चंदीप) - विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपों में पीटीयू के पूर्व कुलपति डा. रजनीश अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब टेक्निकल  यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति रजनीश अरोड़ा पर यूनिवर्सिटी के फंड का गलत प्रयोग करने के आरोप लगे थे। इन आरोपों के अंतर्गत रजनीश को विजीलेंस विभाग ने अमृतसर से गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा उनको कोर्ट में पेश किया जायेगा।