चंडीगढ़ मेयर चुनाव : मेयर के तीनों पदों पर भाजपा की जीत 

चंडीगढ़,09 जनवरी - (राजेश पठानिया) - चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा लाख कोशिशों के बाद भी वोट क्रॉस नहीं रोक सकी। मेयर दिवेश मोदगिल को 22, दविन्दर बबला को 5, सीनियर डिप्टी मेयर गुरप्रीत ढिल्लों को 21, शीला फूल सिंह को 6 और रविंदर कौर 4 और विनोद अग्रवाल को 22 वोटें मिलीं। मेयर के लिए एक, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए दो और डिप्टी मेयर के लिए कोई क्रास वोट नहीं हुई, जबकि एक वोट अयोग्य रही। भाजपा मेयर दिवेश मोदगिल, सीनियर डिप्टी मेयर गुरप्रीत सिंह ढिल्लों और विनोद अग्रवाल ने जीत हासिल की। भाजपा संगठन मंत्री दिनेश कुमार, भाजपा चंडीगढ़ प्रधान संजय टंडन, भाजपा विधायक लाटिका शर्मा और पूर्व संसद मैंबर सतपाल जैन उपस्थित थे, जबकि कांग्रेस का कोई सीनियर नेता मौजूद नहीं था।