कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या 

लोंगोवाल,09 जनवरी - (जस्सी /विनोद) - नजदीकी गांव लोहा खेड़ा में कर्ज से परेशान एक युवा किसान द्वारा आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात किसान हरविंदर सिंह उर्फ घोगा पुत्र स्व. सुखदेव सिंह निवासी लोहा खेड़ा ने जहरीली स्प्रे पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जिसके कि तीन छोटे-छोटे बच्चे - दो लड़कियां और एक लड़का है, जिसको तुरंत लोंगोवाल के एक प्राईवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक किसान की पत्नी रणजीत कौर ने बताया कि अलग- अलग बैंकों के करीब 7.5 लाख का कर्ज था और घर की आर्थिक तंगी के कारण उसका पति अक्सर कर्ज के कारण परेशान रहता था, जिस कारण उसने स्प्रे पीकर आत्महत्या कर ली।