मुंबई : शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर बीएमसी ने अवैध निर्माण को तोड़ा

मुंबई,09 जनवरी - अभिनेता और भाजपा संसद मैंबर शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर बने अवैध निर्माण को बीएमसी ने बीते दिन तोड़ दिया। बीएमसी के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा के जुहू के बंगला 'रामायण' में रिफ्यूज एरिया में एक टॉयलेट छत पर और एक ऑफिस में था इसके इलावा पूजा घर अवैध रूप से बनाया गया था। शत्रुघ्न सिन्हा वैसे भी आजकल अपनी पार्टी भाजपा से नाराज़ चल रहे हैं परन्तु इस कार्यवाही पर अभी तक उनकी तरफ से कोई बयान नहीं आया है।