स्वस्थ आंखें देती हैं प्रकाशमय जीवन


आंखें हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग हैं। इनके बिना सारा जीवन अंधकारमय है पर आज इसी महत्वपूर्ण अंग को हमारी लापरवाही का शिकार होना पड़ रहा है। प्रदूषण, टीवी, कम्प्यूटर व तेज रोशनी के कारण आंखों पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ रहा है। कम्प्यूटर ने जहां मनुष्य के काम को आसान किया है वहीं आंखों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। कम्प्यूटर पर काम करते समय आंखों के झपकने की क्रिया पर बहुत प्रभाव पड़ता है। आंखों का झपकना एक सामान्य व आंखों के लिए फायदेमंद क्रिया है। प्राय: हमारी आंखें प्रति मिनट 14 बार झपकती हैं पर जब आप कम्प्यूटर पर कार्य कर रहे होते हैं तो यह क्रिया घटकर प्रति मिनट 5 हो जाती है।
आंखों का झपकना आंखों को आराम पहुंचाता है व आंखों में नमी का संतुलन बनाए रखता है। आंखों के ऊपरी आई लिड के नीचे लेकरिमल ग्लैंड एक एंटीसेप्टिक स्राव उत्पन्न करते हैं। जब आंख झपकती है और यह स्राव आंखों को साफ करता है। जब आंख सामान्य नहीं झपकती तो आंखों में सूखापन, खुलजाहट या आंखें लाल होना जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
पढ़ते समय आंखें कम से कम दो-तीन सैकण्ड के पश्चात् झपकाएं और कम्प्यूटर पर कार्य करते समय हर पांच-छ: शब्दों के उपरांत। इसके अतिरिक्त आंखों संबंधी कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान दें।
जब भी पढ़ रहे हैं तो रोशनी कभी भी आगे से नहीं बल्कि आपके पीछे से किताव पर पड़नी चाहिए। कभी भी दूर की चीज़ को देखने या पढ़ने के लिए आंखों को पूरी तरह खोल कर न देंखें अर्थात् आपकी आईलिड आधी खुली होनी चाहिए। आंखों के व्यायाम के द्वारा भी आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। आंखों से ऊपर की ओर देखें, फिर
नीचे की ओर। इस क्रिया को भी 4-4
बार दोहराएं।
किसी भी दीवार पर पैंसिल की सहायता से एक बिंदु बनाएं और इस बिंदु पर अपनी आंखों का फोकस कुछ देर तक केन्द्रित करें। प्रतिदिन आंखों के यह व्यायाम करने से आंखों का स्वास्थ्य कायम रहता है। इसके अतिरिक्त आंखों को दो-तीन बार दिन में आराम दें। आंखें बंद करें व अपनी हथेली को उन पर रखें ताकि आंखों में प्रकाश न जाए। आंखों को दिन में दो-तीन बार पानी से साफ करें।
आंखों पर आपकी डाइट भी प्रभाव डालती है। हमारी आंखों की दृष्टि के लिए विटामिन ए बहुत अच्छा है, इसलिए विटामिन ए युक्त हरी सब्ज़ियां पालक, मेथी, गाजर, पपीता, टमाटर, अंकुरित दालों, मच्छली, दूध, अण्डे को अपनी डाइट में
शामिल करें।
(स्वास्थ्य दर्पण)
—सोनी मल्होत्रा