2017 में भारत ने पाक के 138 जवानों को मार गिराया

नई दिल्ली, 10 जनवरी - भारत ने साल 2017 में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पाकिस्तान के 138 जवानों को मार गिराया। सरकार के खुफिया (इंटेलिजेंस) सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना ने पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग और रणनीतिक कार्रवाई में 138 रेंजर्स को मार गिराया। खुफिया सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भारतीय जवानों की कार्रवाई में 155 पाकिस्तानी रेंजर्स घायल हुए। वहीं 2017 में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर 28 भारतीय जवान शहीद हुए। वही 70 भारतीय जवान घायल हुए। भारतीय सेना ने कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान की कई चौकियों को भी तबाह किया।