पंचकूला हिंसा मामला : हनीप्रीत को अदालत में किया गया पेश 

पंचकूला,11 जनवरी - साध्वियों से दुष्कर्म के आरोप में डेरा प्रमुख राम रहीम की सजा के बाद पंचकूला में हुई हिंसा मामले में आरोपी हनीप्रीत इंसा को आज पंचकूला की अदालत में पेश किया गया है। हनीप्रीत समेत 15 अन्य आरोपियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर आज पंचकुला कोर्ट में सुनवाई होनी है। आज होने वाली सुनवाई के दौरान चार्जशीट पर बहस होगी।
हिंसा फैलाने वालों में हनीप्रीत के अलावा आदित्य इंसा, पवन इंसा, सुरेंद्र धीमान, दिलावर इंसा, दान सिंह, चमकौर सिंह और गोविंद राम का नाम भी शामिल है। इन आरोपियों में आदित्य इंसा और महेंद्र इंसा अबतक फरार है।