जेल से निकलने के बाद लालू के दोनों सेवादार हुए अंडरग्राउंड

रांची, 11 जनवरी - जेल से निकले बाद लालू प्रसाद के दोनों सेवादार अंडरग्राउंड हो गए हैं। संभावना जताई जा रही है दोनों पटना में हो सकते हैं। दूसरी तरफ, इन दोनों पर फर्जी केस दर्ज कराने वाले सुमित यादव के खिलाफ रांची पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी में है। सुमित को गिरफ्तार किया जा सकता है। गृह विभाग ने भी इस केस को नोटिस में लिया है और रांची पुलिस को हर पहलू से तहकीकात करने का निर्देश दिया है।