केजरीवाल महाराष्ट्र में कल करेंगे रैली

मुंबई, 11 जनवरी - दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल कल महाराष्ट्र में रैली करने जा रहे हैं। केजरीवाल मराठा योद्धे राजा छत्रपति शिवाजी की माता जीजाबाई की जन्म भूमि सिंधखेड़ राजा बुलडाना क्षेत्र में रैली करने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक वह माता जीजाबाई के जन्म दिवस पर उनको श्रद्धांजलि देंगे।