इसरो आज अंतरिक्ष में 100वां सेटेलाइट करेगा लांच

श्रीहरिकोटा,12 जनवरी - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज अंतरिक्ष में अपना 100वां सेटेलाइट लांच करेगा। शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) PSLV में 31 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा। ये प्रक्षेपण सुबह 9.28 मिनट पर होंगे। आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त में नाकाम हुई उड़ान के बाद इसरो ने खामियों को दूर कर लिया है।