हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार दूधनाथ सिंह का निधन

नई दिल्ली 12 जनवरी - हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार दूधनाथ का 81 साल की उम्र में पैतृक शहर इलाहाबाद में देर रात 12 बजकर 6 मिनट पर निधन हो गया। वो पिछले एक साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। उनके निधन से साहित्य समाज में शोक की लहर है। आज दोपहर दो बजे इलाहाबाद के रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।