स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पंचकुला पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर

पंचकुला,12 जनवरी - (सुखविंदर ) - स्वामी विवेकानंद के 156वीं जयंती के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पंचकुला पहुंचे है। बता दें कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं को स्वामी विवेकानंद के पगचिन्हों पर चलने के लिए कहा। इसके साथ ही खट्टर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है और  इससे पहले शासन चलाने वाले किसी व्यक्ति ने नरेंद्र मोदी की तरह नही सोचा। उन्होंने कहा प्रदेश के हर जिले में एक कॉलेज खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा हरियाणा की सरकार खिलाड़ी को गोल्ड के लिए 6 करोड़ की राशि दे रही है, इतनी बड़ी राशि और किसी राज्य में नही दी जा रही।