महाभारत में कर्ण या कृष्ण की भूमिका निभाना चाहते हैं आमिर

मुंबई 12 जनवरी (वार्ता) : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, महाभारत पर आधारित फिल्म में कर्ण या कृष्ण का किरदार निभाना चाहते हैं। महाभारत पर आधारित फिल्म बनाने की चर्चा कई बार की गयी है। आमिर खान कई बार कह चुके हैं कि वह महाभारत में कर्ण का किरदार निभाना चाहते हैं। कृष्ण की भूमिका निभाने के लिए भी वह उत्सुक हैं। आमिर चाहते हैं कि वह महाभारत पर फिल्म बनाए लेकिन अभिनय में व्यस्त रहने के कारण उन्होंने यह इरादा छोड़ दिया है। महाभारत के लिए काफी समय खर्च करना होगा। बाहुबली और बाहुबली-2 जैसी भव्य फिल्म बनाने वाले राजामौली ने भी कहा है कि वह भी महाभारत पर फिल्म बनाने के लिए उत्सुक हैं हालांकि आमिर ने स्पष्ट कर दिया है कि राजामौली ने उनसे इस बारे में संपर्क नहीं किया है।