मुंबई हमले में माता-पिता को खोने वाला मोशे मुंबई पहुंचा

मुंबई,16 जनवरी - मुंबई हमले में अपने माता-पिता को खोने वाला इज़रायल का मोशे मुंबई पहुंच गया है। यहां उसके स्वागत के लिए ख़ास तैयारियां की गई हैं। मुंबई में नरीमन हाउस के साथ-साथ गेटवे ऑफ़ इंडिया और ताज होटल घूमने जाएगा। 26/11 मुंबई हमले में मोशे ने अपने माता-पिता को खो दिया था। उस समय वो सिर्फ़ 2 साल का था।