सतनाम सिंह कैंथ का सरकारी सम्मानों से अंतिम संस्कार 

बंगा,16 जनवरी - (जसबीर सिंह नूरपुर) - पूर्व मैंबर पार्लियामेंट और पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष सतनाम सिंह कैंथ का उनके पैतृक गांव सोतरा में सरकारी सम्मानों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह और अन्य नेताओं द्वारा फूल मालाएं  भेंट की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच कर श्रृद्धांजलि भेंट की। सतनाम सिंह कैंथ के पुत्रों  हरप्रीत सिंह कैंथ और परमजीत सिंह कैंथ ने देह को मुखाअग्नि दी।