बस और ऑटो की टक्कर में एक की मौत, पांच गंभीर घायल

बरनाला, 16 जनवरी - (धर्मपाल सिंह) - बरनाला-हंडियाया मार्ग पर गोदरेज आधार के नज़दीक एक तेज़ रफ़्तार बस ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत, जबकि तीन महिलाओं सहित पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति गुरमीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी मानसा डिप्टी कमिश्नर  दफ़्तर बरनाला में सरकारी कर्मचारी था, जो अपनी ड्यूटी के लिए ऑटो पर आ रहा था। एक अन्य महिला जसप्रीत कौर पत्नी अमनदीप सिंह निवासी मानसा भी डिप्टी कमिश्नर दफ़्तर बरनाला की ही कर्मचारी थी, जबकि अमनदीप कौर बेटी हरविन्दर सिंह निवासी जोगा पॉवर कॉम विभाग बरनाला में कर्मचारी सहित हरजिन्दर सिंह और हरमेल सिंह भी घायल हो गए। जिनमें से गुरमीत सिंह, हरजिन्दर सिंह और हरमेल सिंह को प्राथमिक सहायता देकर रैफर कर दिया गया। जहां घायल गुरमीत सिंह की लुधियाना के एक अस्पताल में मौत हो गई।