सतनाम सिंह कैंथ का सरकारी सम्मान से अंतिम संस्कार


बंगा, 16 जनवरी (धर्मवीर पाल) : कांग्रेस के उप-प्रधान व पूर्व सांसद सतनाम सिंह कैंथ का उनके पैतृक गांव सोतरां में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थव शरीर को उनके सपुत्र हरप्रीत सिंह कैंथ व परमजीत सिंह कैंथ ने अग्नि भेंट किया। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह, डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार शहीद भगत सिंह नगर व एस.एस.पी. सतिंदर सिंह ने पूर्व सांसद कैंथ के पार्थव शरीर पर फूल-मालाएं अर्पित की। इस मौके पर अमरजीत सिंह समरा, जोगिंदर सिंह मान पूर्व मंत्री, चौधरी संतोख सिंह सांसद, विधायक बलदेव सिंह खहिरा, पवन कुमार टीनू, देस राज धुग्गा, सुखदेव सिंह भौर, शिंगारा राम सहूंगड़ा पूर्व विधायक, मोहन सिंह फलीयांवाला, विधायक अंगद सिंह, हरजिंदर जाखू, दर्शन लाल मंगूपुर, ज़िला प्रधान सतवीर सिंह पल्ली झिक्की, रमेश चौहका, बुध सिंह ब्लाकीपुर, संतोख सिंह मल्ला, चौधरी मोहन लाल पूर्व विधायक, बीबी संतोष चौधरी पूर्व सांसद, गुरविंदर सिंह अटवाल, संत राम लाल, संत कुलवंत दास, संत सतविंदर हीरा, अमरजीत सिंह कैंथ, सुरजीत सिंह कैंथ, संजीव भारद्वाज, रणजीत सिंह झिंगड़, प्रवीन बंगा, बलवीर सुंडा, जतिंदर कौर मूंगा, प्रदीप रटैंडा, राज सिंह खेड़ी, डा. बखशीश सिंह, मुखतैयार राए, गुरपाल सिंह भट्टी, राजेश बाघा चेयरमैन एस.सी. कमिशन, सुरिंदर सिंह महे, डा. राज कुमार, जगतार सिंह एसपी, ठेकेदार राजिंदर सिंह, एम.पी. सिंह गोराया, प्रो. धर्मजीत सिंह, कुलजीत सिंह सरहाल, हरभजन सुमन फगवाड़ा, डा. निरंजण पाल, बलदेव सिंह व इलाके लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।