मनजीत सिंह कलकत्ता का निधन 

अमृतसर, 17 जनवरी - (जसवंत सिंह जस) - पंजाब के पूर्व मंत्री, सीनियर अकाली नेता और शिरोमणि कमेटी के पूर्व मुख्य सचिव स. मनजीत सिंह कलकत्ता का आज प्रातःकाल 6.30 बजे के करीब निधन हो गया। वह 80 वर्षों के थे और कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार कल किया जायेगा।