कांग्रेस जनता के लिए नही, अपनी कुर्सी के लिए रथयात्रा शुरू कर रही - मनीष ग्रोवर

पंचकूला,17 जनवरी - (सुखविंदर) - हरियाणा में बढ़ते अपराध व विपक्ष द्वारा प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किये जाने की मांग पर पूछे सवाल पर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि पहली सरकारों के राज में नेता लोग जबरन सम्पतियां खाली करवाते थे,लूट-खसूट  करते थे। हमने भ्र्ष्टाचार व दादागिरी पर लगाम लगाई है। मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस द्वारा शुरू की जा रही स्वाभिमान रथ यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के लिये नही, अपनी कुर्सी के लिए रथयात्रा शुरू कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को लूटा है और क्षेत्रवाद व जातिवाद की राजनीति की है।